शहीदों की शहादत को देशवासी रखेंगे हमेशा याद: मार्क्सवादी

भरथना,इटावा। राष्ट्र की खातिर अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले क्रान्तिकारी अमर शहीद सुखदेव,राजगुरू,भगत सिंह के बलिदास दिवस पर समाजसेवियों ने शहीद पार्क पहुँचकर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर देशहित में उनके द्वारा किये गये त्याग का स्मरण किया।

सोमवार को बलिदान दिवस के मौके पर कस्बा के मुहल्ला बालूगंज स्थित शहीद पार्क पर पहुँचकर पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू,राजेन्द्र चौधरी, अनिल श्रीवास्तव, चन्द्रशेखर राठौर, रामप्रकाश पाल,कुलदीप तिवारी,अशोक गुप्ता, सुनील दीक्षित आदि ने शहीद सुखदेव,राजगुरू, भगत सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा व चित्रों पर माल्यार्पण कर उनकी क्रान्तिकारी कहानियों का स्मरण किया।

वहीं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भी शहीद पार्क में शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर माकपा जिला सचिव मंडल सदस्य कामरेड अनिल दीक्षित, रामप्रकाश यादव, सुरेश सिंह,रमेश चौधरी, श्रीरामराही,पम्मी यादव, रोहित यादव टिंकू आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *