बैंक प्रबंधक के निधन पर शोक सभा, व्यापारी और स्टाफ ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भरथना,इटावा। भरथना कृषि उत्पादन मंडी समित में संचालित भारतीय स्टेट बैंक शाखा मंडी के प्रबन्धक पद पर कार्यरत रहे विजय किशोर की बाइट दिनों ह्रदयगति रूक जाने के कारण आकस्मिक निधन हो गया था,जिसपर बैंक कर्मियों सहित कृषि उत्पादन मंडी समिति के गल्ला व्यापारियों, आढतियों ने सोमवार को बैंक में शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किये और दो मिनट का मौन धारण कर उनके सरल स्वभाव व कार्य व्यवहार का स्मरण किया।

भरथना की मण्डी समिति स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पर सोमवार को दिवंगत शाखा प्रबन्धक विजय किशोर को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए बैंक कर्मियों व गल्ला व्यापारियों,आढतियों द्वारा आयोजित शोक सभा के दौरान फील्ड ऑफीसर आर्यन सिंह,विजय चौहान, पुष्पेन्द्र,इन्द्र कुमार,अमन, राजकिशोर यादव, जय नारायण सिंह,रजनीश कुमार,रजत,शिवम,तनीषा गुप्ता,रिंकू गुप्ता के अलावा आढती संजय वर्मा,ध्रुव राजावत,अरविन्द तोमर, राजकमल,सचिन यादव आदि ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये तथा उनके सरल व्यवहार व कार्य व्यवहार को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *