संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का हुआ शुभारंभ, जागरूकता रैली निकाली गई

इटावा,।1 अप्रैल बुधवार को मेडिकल केयर यूनिट, कोतवाली चौराहा इटावा से विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी के सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।


इस अवसर पर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जो पचराहा से होते हुए राजागंज चौराहा, नगर पालिका चौराहा, कहारनपुर तिकोनिया मार्ग से होकर पुनः मेडिकल केयर यूनिट पर आकर समाप्त हुई। रैली का उद्देश्य आमजन को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करना था।
रैली में नगरीय क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही एएनएमटीसी ट्रेनिंग सेंटर की प्रशिक्षु छात्राएं, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ सत्येंद्र यादव, डॉ कुणाल सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी एस एन सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी आशीष राणा, श्याम वीर सिंह यादव (एमआई), गोपाल गुप्ता (एमआई), नवीन सक्सेना (एमआई), नेहा यादव (एमआई), पूनम, नीतू कश्यप (यूडीसी) सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने रैली में सहयोग करते हुए प्रतिभाग किया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के माध्यम से लोगों को संचारी रोगों की रोकथाम, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *