एस पी क्लासेस स्कॉलरशिप प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

इटावा,। शहर शिवपुरी पचावली रोड, इटावा द्वारा आयोजित स्कॉलरशिप प्रतियोगिता का परिणाम दिनांक 15/04/2026 को घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं अच्छे अंकों से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को संस्था द्वारा प्रतीक चिन्ह (ट्रॉफी) एवं उपयोगी पुस्तकों प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में संस्था के प्रमुख संदीप कुमार के साथ बंसल सर, अनूप सर एवं नितिन सर उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उन्हें आगे भी इसी प्रकार मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।

संस्था प्रमुख संदीप कुमार ने कहा कि S.P. Classes का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ प्रोत्साहन प्रदान करना है, जिससे वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें।

स्थान: S.P. Classes, निकट पवन गेस्ट हाउस, शिवपुरी पचावली रोड, इटावा
संपर्क: 8218608032

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *