करवाखेड़ा, 16 अप्रैल 2026 — ज्ञानस्थली विद्यालय में आज CBSE के परीक्षा परिणाम पर के शुभ अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता स्वयं विद्यालय समिति के चैयरमेन शिवप्रसाद यादव ने की। विद्यालय के प्रातः सभा के पूर्व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्पहार किया। किया गया। विद्यालय के छात्रों का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की कक्षा 10 के मेधावी छात्रों में सौम्या दुबे 96% अर्णव पांडे 94% अंश प्रताप 92% दक्षित राय 92% देव दुबे 90% सोनिया यादव 90% लकी यादव 90% अक्षत जैन 90% रहा। चैयरमेन शिवप्रसाद यादव जी ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सफलता वही पाता है, जो कठिनाइयों से हार नहीं मानता।आपकी मेहनत का परिणाम ही आपकी असली पहचान है।
हर सफलता के पीछे समर्पण और निरंतर प्रयास छिपा होता है।परिणाम आपकी लगन का आईना होता है।
आज की सफलता, कल के बड़े सपनों की शुरुआत है।
कड़ी मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है।आपने इसे साबित कर दिया। सपनों को सच करने का पहला कदम मेहनत होती है।
आपकी सफलता आपकी दृढ़ इच्छा शक्ति का प्रमाण है।
हर परीक्षा हमें बेहतर बनने का अवसर देती है।सफलता एक मंज़िल नहीं, बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभावी नेतृत्वकर्ता प्रधानाचार्य अंशुल तिवारी जी ने सभी बच्चों को आशीर्वाद के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति प्रमुख शिवमंगल सर, ज्ञानस्थली ग्रुप ऑफ स्कूल्स के स्पोर्ट डायरेक्टर खेल वासिफ खान सर, वित्त विभाग प्रमुख नीरज त्रिपाठी सर व विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।
परीक्षा परिणाम बच्चों की प्रतिभा व कड़ी मेहनत का प्रमाण है-शिवप्रसाद यादव
