इटावा। सैनिक हायर सेकेंडरी स्कूल कर्री पुलिया का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र अंशुमान यादव ने 91% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और स्कूल टॉपर बने। वहीं माधव शाक्य ने 90.33% अंक पाकर द्वितीय स्थान तथा मोहम्मद शाहिद ने 90.16% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। सभी विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें डायरेक्टर शशिकांत यादव, प्रधानाचार्य अनूप कुमार एवं समस्त शिक्षकों ने सफल छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण कर एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया।
हाईस्कूल में सैनिक हायर सेकेंडरी स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम, अंशुमान यादव टॉपर
