ज्ञान स्थली एकेडमी के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

इटावा, 13 मई।ज्ञान स्थली एकेडमी कटरा शमशेर के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कक्षा 12 विज्ञान वर्ग की छात्रा आयुषी राठौर ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं समर्प सक्सेना ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा मयंक ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। आदित्य यादव ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया। आयुष शाक्य ने 85.8 प्रतिशत एवं उत्कर्ष पाल ने 83.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

कॉमर्स एवं कला संकाय में लक्ष्य सिंह चौहान ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रेया ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा रिमझिम यादव ने 84.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रों की मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही यह परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है तथा आने वाले छात्रों के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है।

ज्ञान स्थली समूह के प्रबंधक शिव प्रसाद यादव एवं उप प्रबंधक विनीत यादव ने सफल विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प एवं लगन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में अभिभावकों एवं गुरुओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *