इटावा।उ.प्र.उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक होटल ग्राण्ड एम्पीरिया पंजाबी कालौनी में सम्पन्न हुई।बैठक में उ.प्र.उद्योग व्यापार मण्डल के प्रति अपनी पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण को देखते हुये जनपद के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से इटावा शहर के प्रमुख व्यापारी मनोज गुप्ता को शहर अध्यक्ष,महामंत्री के पद पर अखिलेश तिवारी एवं जनपद के वरिष्ठ व्यापारी सुबोध जैन को जिला उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौपा गया।
उ.प्र.उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि जनपद के वरिष्ठ पदाधिकारियों को आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि नवनियुक्त समस्त पदाधिकारियों से संगठन को बल मिलेगा एवं व्यापारी हितों में उनके कुशल नेतृत्व से व्यापारी समाज की समस्याओं का समाधान होगा।
बैठक में सदाशिव श्रीवास्तव विनीत अग्रवाल,जय प्रकाश जैन,शिवाकान्त दुबे,राजेश गुप्ता (एलआईसी),गोविन्द दुबे,रिंकू यादव,गुड्डी वाजपेई, मंजू पाण्डेय,हैप्पी जैन, कुलदीप गुप्ता,कपिल गुप्ता, राजीव अग्रवाल,तेजपाल राजपूत,अंजू ठाकुर सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।
