इटावा। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला स्तरीय महा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 5 जुलाई को प्रस्तावित भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इस कार्यक्रम के लिए जनपद के वैश्य समाज के मेधावी विद्यार्थियों के आवेदन की तिथि को 15 जून से बढ़ाकर 20 जून 2026 कर दिया गया है।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस बैठक में नगर अध्यक्ष हरीश अग्रवाल, जिला महामंत्री राजेश गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष शिवम गुप्ता सहित गौरव अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, उमेश गुप्ता, निशा अग्रवाल, गिरिराज अग्रवाल आदि पदाधिकारी व गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने 5 जुलाई के सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
सम्मेलन को प्रभावशाली बनाने के लिए बैठक में कार्यक्रम के स्वरूप, अतिथियों के स्वागत, व्यवस्थाओं और प्रचार-प्रसार पर विस्तार से चर्चा की गई। यह बैठक मनोज गुप्ता के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई।
