इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव का जन्मदिन रविवार को शहर के होटल अमर आशियाना में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश के पूर्व मंत्री रामसेवक यादव एवं पूर्व मंत्री के.पी. सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर केक काटकर प्रो. रामगोपाल यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और प्रो. रामगोपाल यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव सपा के.पी. सिंह शाक्य, अरविंद यादव फेरू,प्रदेश सचिव समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ राकेश यादव , जिला सचिव समाजवादी पार्टी रोहित श्रीवास्तव, अरविंद यादव, अभिषेक यादव, गौरव यादव (औरैया), मोनू यादव (चौबिया) सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सपा नेताओं ने धूमधाम से मनाया प्रो. रामगोपाल यादव का जन्मदिन, दीर्घायु की कामना की
