उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त प्रभारी राजेंद्र गौतम का इटावा में भव्य स्वागत

इटावा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रभारी राजेंद्र गौतम के बुधवार को सड़क मार्ग से दिल्ली से लखनऊ जाते समय जनपद इटावा में प्रथम आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जौनई (जसवंतनगर) बॉर्डर पर उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर, पगड़ी बांधकर तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और प्रदेश में पार्टी को सशक्त बनाने का संकल्प भी दोहराया।
स्वागत करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पीसीसी सदस्य प्रमोद शंखवार, अनूप परमार, विष्णुकांत मिश्रा, ललित दुबे, अवनीश वर्मा, हरेंद्र पाल सिंह, मोहनलाल प्रजापति, सुरेश शाक्य, अमित कुमार, सत्येंद्र यादव, गुलशन यादव, नितिन यादव, प्रमोद वर्मा, वैभव यादव, राहुल यादव, जितेंद्र यादव, महेश चंद्र सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *