इटावा की प्रतिज्ञा मिश्रा ने बढ़ाया जिले का मान, राज्यपाल से मिला चांसलर ब्रॉन्ज मेडल और वाइस चांसलर गोल्ड मेडल

इटावा। आचार्य आदि सागर अंकलीकर इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट की पूर्व छात्रा प्रतिज्ञा मिश्रा ने अपनी शैक्षणिक उपलब्धि से जनपद का नाम रोशन किया है। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के 41वें दीक्षांत समारोह में बी.टेक. अंतिम वर्ष की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के करकमलों से इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी फैकल्टी का चांसलर ब्रॉन्ज मेडल तथा वाइस चांसलर गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
प्रतिज्ञा मिश्रा की इस शानदार उपलब्धि के साथ ही उन्हें अब Indian Institute of Technology Kanpur के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में आरएफ एवं माइक्रोवेव विषय में एमएसआर (मास्टर ऑफ साइंस बाय रिसर्च) में प्रवेश भी प्राप्त हुआ है।
आचार्य आदि सागर अंकलीकर इंटर कॉलेज परिवार ने प्रतिज्ञा मिश्रा को इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रतिज्ञा भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और मेहनत से नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर संस्थान तथा जनपद का गौरव बढ़ाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *