इटावा। 26 से 30 जुलाई 2026 को प्रयागराज के गुरुकुल मांटेसरी स्कूल में सीबीएसई ईस्ट जोन गर्ल्स जूडो चैंपियनशिप 2026- 27 का आयोजन किया गया। जिसमे डीपीएस इटावा ने कुल 8 मेडल अपने स्कूल के नाम कर लिए जिनमे 3 गोल्ड,2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल्स है।
इस प्रतियोगिता में यूपी,बिहार और झारखंड राज्य की विभिन्न जूडो की टीमों ने प्रतिभाग किया था ।
डीपीएस के जूडो कोच प्रभाकर सिंह के कुशल दिशा निर्देशन में दिल्ली पब्लिक स्कूल,इटावा से जूडो खिलाड़ियों में जनपद की होनहार बेटियों में अंडर 14 आयु एवम 36 किलो भार वर्ग में नंदिनी यादव ने गोल्ड मेडल जीता तो वहीं पंखुड़ी श्रीवास्तव ने भी अंडर 17 आयु और 57 किलो भार वर्ग से अधिक में गोल्ड मेडल जीत लिया।
इसी प्रकार से अंडर 19 आयु और 70 किलो से अधिक भार वर्ग में अविअंशिका सिंह ने भी गोल्ड मेडल जीता।
अगले क्रम में पलक तिवारी ने भी अंडर 17 आयु और 63 किलो भार वर्ग में कड़े मुकाबले के साथ सिल्वर मेडल जीता इसी प्रकार अन्वी ने भी अंडर 11 आयु एवं 35 भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर अपने विद्यालय के नाम कर लिया।
इसी क्रम में अनु यादव ने अंडर 17 आयु और 70 किलो भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता,साक्षी यादव ने अंडर 17 आयु एवम 36 किलो भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता, आर्यना यादव ने भी अंडर 14 आयु एवम 44 किलो भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया।
5 मेडल विजेता खिलाड़ी नेशनल जूडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में हरियाणा में प्रतिभाग करेंगे।
बच्चों के इस शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए प्रिंसिपल भावना सिंह ने कहा कि,हार जीत तो हर खेल का एक हिस्सा है लेकिन हमें हर एक प्रतियोगिता से प्रेरणा लेनी चाहिए।
दिल्ली पब्लिक स्कूल इटावा के चेयरमैन डॉ विवेक यादव एवम वाइस चेयरमैन डॉ प्रीति यादव ने बच्चों को बेहतरीन प्रदर्शन करने के साथ भविष्य में ऐसे ही आगे बढ़ते रहने के लिए सभी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।
