इटावा। सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स, इटावा में अध्ययनरत् डी. फार्मा के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों ने विगत् वर्षों की भाँति इस बार भी अपनी श्रेष्ठता साबित की है।
एस.एम.जी.आई. के फार्मेसी विभाग की होनहार छात्रा शिवानी सिंह ने 76.6 प्रतिषत अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त कर अपने संस्थान का गौरव बढ़ाया है। उक्त परीक्षा परिणामों की विस्तृत जानकारी देते हुए एस.एम.जी.आई. के डायरेक्टर डा. उमा शंकर शर्मा ने बताया कि इस बार भी एस.एम.जी.आई. का बी.टी.ई. बोर्ड लखनऊ का डी. फार्मा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है।
डी. फार्मा प्रथम वर्ष में शिवानी सिंह ने 76.6 प्रतिषत अंकों के साथ प्रथम, अर्चना ने 76 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, रिषभ यादव ने 74.9 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय, रितिका तिवारी ने 74.5 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ एवं अश्वनी कुमार ने 74 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम स्थान प्राप्त किया है।
डी. फार्मा द्वितीय वर्ष में अनु कुमारी ने 73.75 प्रतिषत अंकों के साथ प्रथम, कु0 सिम्मी ने 73.1 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, सचिन कुमार ने 72.7 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय, ललित यादव ने 71 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ एवं आलोक यादव ने 70.1 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम स्थान प्राप्त किया है।
संस्थान के इस शानदार परीक्षा परिणाम के लिए सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन डा. विवेक यादव ने संस्था के डायरेक्टर डा. उमा शंकर शर्मा सहित समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
