इटावा। उत्तर प्रदेश आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के प्रत्याशी अबरीश पाल सिंह ने इटावा में अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं के साथ संघाच स्थापित कर चुनावी माहौल को नई ऊर्जा प्रदान की।
जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत, अबरीश पाल सिंह ने जनपद के कई प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों बका दौरा किया जिनमें अरिस्टोटल वर्ल्ड स्कूल सत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल एवं डीके इंटरनेशनल स्कूल प्रमुख रहे।

अभियान के दौरान शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं में अबरीश पाल सिंह के प्रति उत्साह और विश्वास देखने को मिला। विभिन्न सस्थानों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने उनके दृष्टिकोण कार्यशैली और शिक्षा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुये आगामी चुनाव में उन्हें पूर्ण समर्थन देने का संकल्प व्यक्त किया।
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुये अबरीश पाल सिंह ने इटावा जनपद में मिले जन-समर्थन के लिये सभी को हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होने आशास्त किया कि वे सदैव शिक्षकों के अधिकारों, उनके सम्मान और गरिमा की रक्षा के लिये प्रतिबद्ध रहेगे तथा शिक्षा के सशक्तीकरण के लिये निस्तर प्रयासरत रहेंगे।
इस दौरान डॉ वेद प्रकाश त्रिपाठी, रीता सिंह, डॉ आनद मोहन, प्रीति छाबडा परिधि वर्मा, डॉ शिशुपाल सिंह भदौरिया, प्रो पदमा त्रिपाठी प्रो के के त्रिपाठी डॉ. पी के एस भदौरिया भूपेंद्र मदोरिया सुनील यादव ऋषभ मदौरिया, प्रो ब्रजेश कुमार सिंह, प्रो. पंकज गुप्ता प्रो. निशांत चौहान प्रो अपूर्व बिहारी लाल, प्रो० डी०एस० यादव डॉ० राजेन्द्र बौहान आदि उपस्थित रहे।
