80वें स्वतंत्रता दिवस पर व्यापारियों ने शान से फहराया राष्ट्रीय ध्वज

इटावा।80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में भरथना रोड स्थित लक्ष्मण वाटिका समारोह स्थल में ध्वजारोहण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित, संरक्षक श्याम चौधरी,जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार कठेरिया,जिला संगठन मंत्री राजीव शाक्य,जिला महामंत्री अभय टंडन, जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव, चमन वारसी, सरदार मनदीप सिंह,युवा जिला अध्यक्ष रियाज अब्बासी, महिला प्रदेश मंत्री श्रीमती मंजू लता द्विवेदी, महिला जिला अध्यक्ष शकीला बेगम, लाइन पार अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, युवा शहर अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, युवा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, युवा शहर उपाध्यक्ष हफीज खान, महिला जिला महामंत्री ममता दुबे, उपाध्यक्ष तनु वर्मा, प्रीति शर्मा, जिला संगठन मंत्री ज्योति पालीवाल,कु राखी, सुमन यादव, बृजेश कुमार राठौर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

व्यापारी नेताओं ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश के प्रति अपने कर्तव्य और समर्पण का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के अंत में जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार कठेरिया और संगठन मंत्री राजीव शाक्य ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *