पानकुँवर इंटरनेशनल स्कूल इटावा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

इटावा।पानकुँवर इंटरनेशनल स्कूल इटावा में देशभक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री श्रीकृष्ण यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रगान से वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों ने गीत, नृत्य, भाषण एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, देशप्रेम और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व का संदेश दिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि इसके संरक्षण और राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी भी हमारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, ईमानदारी, मेहनत और देशभक्ति के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री श्रीकृष्ण यादव ने अपने संबोधन में कहा कि देश का भविष्य आज के विद्यार्थियों के हाथों में है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके संघर्ष से हमें स्वतंत्र भारत मिला। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ एक जिम्मेदार, संवेदनशील और राष्ट्रप्रेमी नागरिक बनाना है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल का पूरा परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *