समाज में एकता कायम रखना ही अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि-कृष्ण मुरारी गुप्ता

इटावा।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला कार्यालय बाबा द मॉल,शास्त्री चौराहा पर संगठन के जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने अपनी टीम के साथ ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि देश की आन बान शान में अपनी कुर्बानी देकर देशवासियों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले अमर शहीदों की कुर्बानी को सार्थक करते हुए देश के विकास का संकल्प लेना ही हम लोगों की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि अमर शहीदों का त्याग और बलिदान व्यर्थ न जाने पाए इसके लिए हमें एकजुट रहने की जरूरत है,सभी देशवासियों को एकजुट होना ही अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर संगठन के महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा जयप्रकाश जैन राजेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष विनीत अग्रवाल युवा जिलाध्यक्ष गोविंद दुबे रिंकू यादव लाइन पार अध्यक्ष शिवशरण गुप्ता शहर के अध्यक्ष मनोज गुप्ता संतोष सोनी सुशील यादव गुड्डी बाजपेई युवा महामंत्री राजीव वर्मा तेजपाल राजपूत डॉ.अनुराधा दुबे लज्जाराम राजपूत अंजू ठाकुर अरुण मिश्रा संदीप चतुर्वेदी करण दीक्षित सहित प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे।अंत में राष्ट्र गान के साथ मिष्ठान वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *