इटावा,।जनपद में प्रस्तावित उ0प्र0 होमगार्ड परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विस्तृत ब्रीफिंग की गई।
ब्रीफिंग के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखा जाए तथा अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया सुगम एवं व्यवस्थित होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
इसके साथ ही ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय से उपस्थित रहने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और सजगता के साथ करने के निर्देश दिए गए, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराई जा सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री अभिनव रंजन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीषचन्द्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
होमगार्ड परीक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश
