इटावा। A.A.A. (आचार्य आदिसागर अंकलीकर) इंटर कॉलेज में हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत उत्कृष्ट रहा। सभी छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

हाईस्कूल वर्ग में छात्र शिवा ने 87.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। नैतिक ने 83.3 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा तरुण ने 82.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार इंटरमीडिएट वर्ग में छात्र नवनीत केसरवानी ने गणित में 91 अंक एवं भौतिक विज्ञान में 97 अंक प्राप्त करते हुए कुल 90.8 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वंशिता ने 82.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा निशा ने 81.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

विद्यालय की शैक्षिक निदेशिका सीमा यादव ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही हाईस्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अगली कक्षा की पाठ्यपुस्तकें भी भेंट की गईं।

इस अवसर पर अपने संबोधन में सीमा यादव ने कहा कि छात्र-छात्राएं इसी प्रकार मेहनत और लगन से आगे बढ़ते हुए सफलता के शिखर को प्राप्त करें और अपने परिवार, विद्यालय एवं समाज का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या सोहिनी यादव, उप प्रधानाचार्या अचला वर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
