ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज की हाईस्कूल परीक्षा में अनुष्का ने 92.16% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया

इटावा। ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज फ्रेंड्स कॉलोनी में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट यू पी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने पर विद्यालय में हर्ष का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
हाईस्कूल परीक्षा में अनुष्का ने 92.16% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर आमनी यादव ने 91.33% अंक प्राप्त किए, जबकि लाली कुशवाहा ने भी 91.33% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। नेल्सी पाल ने 90.66% अंक अर्जित कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में खुशी ने 86% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त वंशिका धनगर ने 83.8%, कशिश यादव ने 83.8% तथा प्रियांशी यादव ने 83.4% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विवेक यादव एवं प्रधानाचार्य रितु यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।
इस मौके पर अध्यापक पवन कुमार, श्रीकृष्ण कुशवाह, सुनील कुमार, हिमांशु वर्मा, यतेंद्र कुमार, अरविन्द कुमार सविता, मोहित गुप्ता, ब्रजेश कुमार, सौरभ कुमार, विवेक कुमार, सारिका वंसल, उपासना, ऋषि कुमार, निर्वेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *