महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड से पूर्व भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न

इटावा, 24 अप्रैल 2026।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा रिक्रूट महिला आरक्षियों की प्रस्तावित पासिंग आउट परेड के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न कराया गया। रिहर्सल का उद्देश्य आगामी परेड को सुव्यवस्थित, अनुशासित एवं गरिमामय ढंग से आयोजित करना रहा।


रिहर्सल के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परेड की समस्त गतिविधियों का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होंने महिला आरक्षियों के कदमताल, सलामी, दस्ता संचालन, टर्निंग, कमांड की स्पष्टता एवं आपसी समन्वय का गहन परीक्षण किया। विभिन्न टुकड़ियों द्वारा उत्कृष्ट अनुशासन एवं प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया गया, जिससे परेड की भव्यता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।


इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने महिला आरक्षियों की वर्दी की साज-सज्जा, एकरूपता एवं अनुशासन की सराहना करते हुए उन्हें आगामी पासिंग आउट परेड के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इसके अतिरिक्त उन्होंने परेड स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, वीआईपी आगमन की तैयारियां, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता एवं चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।
अंत में उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने एवं पासिंग आउट परेड को भव्य एवं यादगार बनाने का आह्वान किया। इस दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *