इटावा, 02 अगस्त 2026।तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में भारत को नई दिशा देने के उद्देश्य से कार्यरत ANANT MISSION के प्रारम्भ ज़ोन कार्यालय का भव्य उद्घाटन रविवार, 02 अगस्त 2026 को रामादेवी मैरिज होम, नुमाइश चौराहा, इटावा में आयोजित समारोह में किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, तकनीक और सामाजिक विकास से जुड़े गणमान्य अतिथियों एवं ANANT MISSION की कॉर्पोरेट टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एन. के. शर्मा, पूर्व डीन, CSA कैंपस, इटावा रहे, जबकि विशेष अतिथि श्री अशोक जी, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी तथा श्रीमती श्वेता दुबे, एक्सपर्ट इंटरव्यू पैनलिस्ट एवं ANANT MODEL LAB से संबद्ध विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहीं।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. एन. के. शर्मा द्वारा प्रारम्भ ज़ोन कार्यालय का रिबन काटकर उद्घाटन किया गया। इसके पश्चात श्रीमती श्वेता दुबे द्वारा ANANT MODEL LAB का रिबन काटकर शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण चरण “NATIONAL ANANT MISSION TECHNOLOGY AWARENESS MOVEMENT FOR BHARAT” की आधिकारिक घोषणा रहा। मुख्य अतिथि डॉ. एन. के. शर्मा द्वारा इस राष्ट्रीय तकनीकी जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए अपनी अनुमति एवं समर्थन प्रदान किया गया। इस अभियान का उद्देश्य देश के नागरिकों, विशेषकर विद्यार्थियों और युवाओं को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना तथा भारत में तकनीकी जागरूकता और कौशल विकास को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर डॉ. एन. के. शर्मा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा,
“AI हर जगह है। हमें उससे भागना नहीं चाहिए, बल्कि उसे सीखना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि तेजी से बदलते तकनीकी दौर में नई तकनीकों को समझना और उनका सकारात्मक उपयोग करना समय की आवश्यकता है।
वहीं, ANANT MISSION के फाउंडर श्री गोविंद सिंह ने कहा,
“भारत हर तकनीक में विश्व का नेतृत्व करेगा।”
उन्होंने कहा कि ANANT MISSION का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को AI, Robotics, Drones, 3D Printing, VFX, Machine Learning सहित आधुनिक तकनीकों से जोड़कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। उन्होंने तकनीकी शिक्षा को भारत के विकास और आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण आधार बताया।
कार्यक्रम में श्रीमती पूजा रॉय सिंह, चेयरपर्सन, ANANT MISSION, श्री गोविंद सिंह, फाउंडर, ANANT MISSION, श्री गौरव ज्ञानार्थी, वाइस प्रेसिडेंट HR/Academic, ANANT MISSION, सुश्री आराध्या नारायण सिंह, वाइस प्रेसिडेंट Marketing, सहित ANANT MISSION की कॉर्पोरेट टीम एवं अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में ANANT MISSION की ओर से बताया गया कि “National Anant Mission Technology Awareness Movement for Bharat” के माध्यम से देशभर में तकनीकी जागरूकता को जन-आंदोलन का रूप देने और विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने की दिशा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रारम्भ ज़ोन कार्यालय का उद्घाटन ANANT MISSION के तकनीकी शिक्षा एवं राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
राष्ट्रीय अनंत मिशन टेक्नोलॉजी अवेयरनेस मूवमेंट फॉर भारत की आधिकारिक घोषणा
