इटावा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत, जनपद इटावा द्वारा नारायण कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड आर्ट्स में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।


प्रतियोगिताओं के अंतर्गत लोकनृत्य, लोकसंगीत, नुक्कड़ नाटक, लघु रील निर्माण, पेंटिंग, नारा लेखन, भाषण एवं कविता पाठ का आयोजन “नशा मुक्त युवा” विषय पर किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक इटावा सदर सरिता भदौरिया, जिला युवा अधिकारी माय भारत इटावा सोनिका चंद्रा, नारायण कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र शर्मा जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा ने अपने संबोधन में बताया कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 2 अगस्त को “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान का वर्चुअल शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार को इस अभियान के अंतर्गत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने हेतु विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर इटावा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे ।

मुख्य अतिथि विधायक इटावा सदर सरिता भदौरिया द्वारा ने युवाओं से ऐसे रचनात्मक अभियानों से जुड़कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनका नशा मुक्त एवं जागरूक होना विकसित भारत के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है।

प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे—
नुक्कड़ नाटक: प्रथम – चौधरी सुगर सिंह नर्सिंग कॉलेज
द्वितीय –कलावती बालिका इंटर कॉलेज महेवा
तृतीय – ग्रो मोर कंप्यूटर इंस्टिट्यूट बसरेहर
लोकनृत्य: प्रथम – डेज़लर डांस अकैडमी
द्वितीय –महेवा ब्लॉक , तृतीय – जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज
भाषण प्रतियोगिता: प्रथम –इरम वारसी , द्वितीय –विधि चौहान , तृतीय –पूर्णिमा त्रिपाठी ।
कविता पाठ: प्रथम –त्रप्ति , द्वितीय –मनीषा , तृतीय –प्रियंका राजपूत
नारा लेखन: प्रथम –शिवा यादव , द्वितीय –गोपाल तृतीय – आयुष
रील मेकिंग: प्रथम –गोपाल , द्वितीय –धरती सेवा ।
पेंटिंग प्रतियोगिता: प्रथम –ख़ुशी , द्वितीय –सुलेखा , तृतीय –सुशांत ।
निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ निधि पांडे , वीनस सिंह , चित्रा सिंह ,नीरज कुमार ,प्रीति यादव ,पवन कुमार ,बन्द्रवन वर्मा ,त्रप्ति सक्सेना ,राम जन्म सिंह जी,डॉ धर्मेंद्र कुमार डॉ मनोज कुमार यादव , कृष्ण कांत ,गायत्री वर्मा ,योगेंद्र अक्षय ,विनोद कुमार पाल ,मोहम्मद फरदीन ख़ान , पूजा कुमारी ,राजीव कुमार ,सारिका बंसल द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभायी गई ।
कार्यक्रम में माय भारत इटावा के लेखाकार श्रवण कुमार बाथम ,माय भारत स्वयंसेवक विधि चौहान ,शैलेंद्र , आशा , प्रियंका राजपूत , गोपाल , ऋषभ ,नीरज , रीतिका उपस्थित रहे ।
