तिरंगा यात्रा में 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा में दिखा देशभक्ति का उत्साह

इटावा। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा में 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सेनानायक श्री अनिरुद्ध कुमार एवं उपसेनायक श्री मनोज यादव की उपस्थिति में निकाली गई तिरंगा यात्रा में वाहिनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा का उद्देश्य पुलिस बल के जवानों एवं आमजन में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने के लिए जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया। यात्रा के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव एवं सम्मान की भावना को और सुदृढ़ करने का संकल्प व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में शिविरपाल श्री सुभाष चंद्र, सूबेदार मेजर श्री नितिन पंवार सहित वाहिनी के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *