शिक्षक विद्यार्थियों के चरित्र और भविष्य के निर्माता : कृष्ण मुरारी गुप्ता

भरथना। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के इटावा जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने जयोत्री अकादमी में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में कहा कि “शिक्षक केवल विषय का ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि विद्यार्थी के व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माता होता है। समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव कक्षा में ही रखी जाती है।”


जयोत्री अकादमी में आयोजित समारोह का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों ने माँ सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्रों पर माल्यार्पण तथा अखंड दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।


इस अवसर पर सहायक अध्यापक एवं इटावा जनपद में जनगणना के नेतृत्वकर्ता संतोष शर्मा, प्रबुद्ध नागरिक एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य  सी. के. शुक्ला, कवि एवं सेवानिवृत्त शिक्षक  महेश मंगल तथा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता को विद्यालय परिवार की ओर से पटका पहनाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।


विद्यार्थियों ने ‘हैप्पी टीचर्स डे’ गीत, समृद्धि एवं साथियों ने ‘शुक्रिया शुक्रिया’ पर नृत्य तथा विद्यार्थियों ने ‘हम शिक्षक हैं’ सामूहिक गीत प्रस्तुत कर समारोह को भावपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर अतिथियों, निदेशक डॉ. नितिन पोरवाल एवं प्रधानाचार्य श्री योगेंद्र नाथ मिश्रा ने विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित किया।


डॉ. संतोष शर्मा ने कहा कि शिक्षक ज्ञान के साथ विद्यार्थियों को संस्कार और आत्मविश्वास भी प्रदान करता है।  सी. के. शुक्ला ने शिक्षण को राष्ट्र निर्माण का माध्यम बताया, जबकि श्री महेश मंगल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थी को संवेदनशील, संस्कारी और श्रेष्ठ मनुष्य बनाना है। कृष्ण मुरारी गुप्ता ने शिक्षक सम्मान को ज्ञान और संस्कार का सम्मान बताया।


विद्यालय के चेयरमैन  मनोज पोरवाल ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई दी। निदेशक डॉ. नितिन पोरवाल ने ऐसे समाज की कामना की, जहाँ डॉक्टर, मेजर और कर्नल की तरह शिक्षक भी अपने नाम के साथ ‘शिक्षक’ शब्द जोड़ना गर्व और सम्मान का विषय समझें। उन्होंने कहा कि शिक्षक होना केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण का गौरवपूर्ण दायित्व है।
समारोह का सफल संचालन  अश्वनी एवं काजल रुखसार ने किया और इसे सफल बनाने में अमित तिवारी, सुमित यादव, यूसुफ और ऋषभ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *