AAA इंटर कॉलेज में आयोजित की गई राखी बनाओ प्रतियोगिता

इटावा।आचार्य आदिसागर अंकलीकर (AAA ) इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर राखी बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।बच्चों ने विभिन्न रंगों, धागों, मोतियों और सजावटी सामग्री का उपयोग कर आकर्षक राखियां तैयार कीं। उन्होंने अपनी कल्पना के अनुसार अलग-अलग डिजाइन की राखियां बनाईं, जिससे विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने कम समय में सुंदर और कलात्मक राखियां बनाकर अपनी मेहनत और हुनर का परिचय दिया।

विद्यालय द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, हस्तकला और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना था। इसके साथ ही, भारतीय संस्कृति एवं त्योहारों के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना भी एक महत्वपूर्ण लक्ष्य था।

विद्यालय के प्रबंधक विशुन कुमार चौधरी ने कहा ऐसी गतिविधियां बच्चों को पारंपरिक त्योहारों से जोड़ती हैं और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करती हैं।बच्चों द्वारा हाथों से तैयार की गई रंग-बिरंगी राखियां उनकी रचनात्मक सोच और मेहनत को दर्शाती थीं। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह की रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित करने की बात कही।इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती सोहिनी यादव सहित उप प्रधानाचार्या अचला वर्मा अशोक नारायण,चेतन सिंह,राजीव यादव, अविनाश कुमार, सुमित सिंह, विपिन कुमार, अविनेश कुमार, शिखा अग्रवाल,शीला शर्मा,श्रुति यादव,प्रीति राही,नेहा शर्मा,विनीत कुमार,तनीषा ठाकुर,रेनू चौहान,मीनाक्षी दीक्षित रोशनी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *