आगामी त्योहारों को लेकर डीएम-एसएसपी ने की पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

इटावा। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक की।

बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आए पीस कमेटी के सदस्य, धर्मगुरु एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। अधिकारियों ने सभी से संवाद कर आगामी त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

डीएम और एसएसपी ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करें। किसी भी संदिग्ध अथवा महत्वपूर्ण सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस-प्रशासन को दें।

अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन ने जनपदवासियों से आगामी त्योहारों को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

बैठक में अपर जिलाधिकारी विपिन कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *