इटावा। जनपद इटावा के चकरनगर निवासी अनीता यादव को भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के किसान संगठनों और समर्थकों में खुशी का माहौल है।
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनी माधव ने अनीता यादव के आवास पर पहुंचकर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने विश्वास जताया कि अनीता यादव के संगठन से जुड़ने और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने से यूनियन को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही किसान हितों से जुड़े मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलेगी।
अनीता यादव समाजसेवी एवं इंजीनियर चंदू यादव की धर्मपत्नी हैं। वह इससे पहले भी कई किसान यूनियनों में पदाधिकारी के रूप में अपनी भूमिका निभा चुकी हैं। किसान संगठनों से उनके पूर्व जुड़ाव और सामाजिक सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अनीता यादव की नियुक्ति पर अवधेश श्रीवास्तव (लखनऊ), बड़े यादव (भिंड), वीर सिंह यादव डीलर, विनय मास्टर, सुंदर सिंह चौहान, राजू जैन (हरिद्वार), विनय शर्मा, मृत्युंजय यादव (ग्रेटर नोएडा) सहित अनेक लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
