राज यादव बने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी युवा मंच के कानपुर मंडल अध्यक्ष

इटावा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के दिशा-निर्देश तथा राष्ट्रीय महासचिव शिशुपाल सिंह यादव के नेतृत्व में राज यादव को पार्टी के युवा मंच का कानपुर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर कानपुर मंडल अध्यक्ष विनोद राजपूत सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राज यादव को बधाई देते हुए पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा मंच संगठन को कानपुर मंडल में नई मजबूती मिलेगी तथा युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर संगठन का विस्तार किया जाएगा।

राज यादव ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और युवाओं के हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *