सेठ यशवंत के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुचे शिवपाल

जसवंतनगर,इटावा। नगर के प्रतिष्ठित पीएल फार्म पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्टीय महासचिव विधायक शिवपाल सिंह यादव दिवंगत यशवंत सिंह सेंठ के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। विदित हो कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य दुष्यंत सिंह यादव भूरे,सुबोध यादव,मनोज गोपी यादव के बडे भाई यशवंत सिंह सेंठ का बीते दिसवंर माह में हद्रयगति रूकने के कारण असमायिक निधन हो गया था। मंगलवार को पीएल फार्म पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने दिवगंत यशवंत सिंह सेंठ जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये परिजनो से शोक संवेदना प्रकट की। श्री यादव ने अस्वस्थ चल रहे दुष्यंत सिंह यादव भूरे के स्वास्थ्य के वारे में जानकारी ली।इसके अलावा संजीव कुमार गुप्ता के पुत्र शिवम सोनू की आकस्मिक हुए निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंचे।उनके साथ मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव,जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य,जिला महासचिव वीरू भदौरिया,विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र गौर, विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू,जिला सचिव जितेंद्र यादव मोना,अनिल प्रताप सिंह,राहुल गुप्ता,पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार,ब्लाक अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव,सुभाष गुप्ता,हाजी मोहम्मद अहसान,खन्ना यादव, गोपाल गुप्ता,नसीम सिद्वदीकी,राकेश यादव, गुरूवचन सिंह यादव, शैलेन्द्र कुमार उर्फ छोटे,राजीव गुप्ता बबलू मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *