ब्राह्मण समाज इटावा निकालेगा 29 अप्रैल को चौथी भव्य परशुराम शोभायात्रा

इटावा। शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित ब्राह्मण समाज महासभा के कार्यालय पर ब्राह्मण समाज इटावा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
जिसमें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के दिन 29 अप्रैल को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन करने का निर्णय लिया। सभी पेपर बंधुओ ने आपसी विचार विमर्श के बाद संगठन के महामंत्री पंकज चौधरी को कार्यक्रम संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी। संगठन के सभी साथियों ने नव निर्वाचित कार्यक्रम संयोजक का फूल मालाओं से स्वागत किया।


संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अरुण दुबे ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि संगठन लगातार 3 वर्षों से अपने आराध्य देव भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मानता आ रहा है और प्रभु के आशीर्वाद से संगठन पूरे वर्ष ब्राह्मण समाज के किसी भी व्यक्ति के खिलाफ हुए अन्याय के खिलाफ हर लड़ाई लड़ने के लिए वचनबद्ध है। इस वर्ष भी आराध्य देव भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर विशाल शोभा यात्रा आयोजित होगी जिसमें कई दर्जन रथ, झांकियां और लगभग 5000 विप्र बंधुओ को सहभागिता करने का लक्ष्य रखा गया है। यात्रा शहर के प्रसिद्ध मंदिर टिक्सी टेंपल से प्रारंभ होगी और शहर के प्रमुख चौराहो से होते हुए जीआईसी मैदान में समापन होगा ।यात्रा के समापन पर भंडारे का आयोजन होगा तथा शहर के सम्मानित गणमान्य विप्र बंधुओ का सम्मान समारोह आयोजित होगा। संगठन के जिला अध्यक्ष एस के दीक्षित युवा जिला अध्यक्ष पंडित शिवम दुबे एवं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पंडित पूनम तिवारी ने संयुक्त रूप से जनपद के सभी ब्राह्मण बंधुओ से अपील की है कि अपने आराध्य देव के जन्मोत्सव पर भारी संख्या में कार्यक्रम में सफल होकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करें।


आज की बैठक में मुख्य रूप से महेश दुबे,राजीव मिश्रा, अवनीश दीक्षित,पंकज दीक्षित प्रशांत दीक्षित अवधेश दुबे आशीष दुबे अमित तिवारी राजेश दुबे आकाश मिश्रा रोहित तिवारी रामजी शुक्ला रामजी तिवारी राघव शर्मा सोमेश अवस्थी आशीष शुक्ला धर्मेंद्र शर्मा दीपा त्रिपाठी प्रीति दुबे सोमेश मिश्रा अमन चतुर्वेदी प्रभाकर मिश्रा राहुल तिवारी विजय दीक्षित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *