शहीदों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा

बकेवर – जनपद इटावा के नगर बकेवर में आज भाजपा के प्रमुख तत्वाधान में, वीर शहीदों के सम्मान में नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में भाजपा बकेवर मंडल के तहत सभी प्रमुख भाजपाईजन मौजूद रहे। उक्त तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओ में देश प्रेम की भावना उमड़ती हुई नजर आई, यह यात्रा नगर बकेवर में चौराहे से शुरू होकर, सीधा अंबेडकर पार्क पर समाप्त हुई, जहां सभी भाजपाइयों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और यात्रा का समापन किया । वहीं यात्रा में सभी भाजपाई तिरंगा हाथों में लेकर चल रहे थे, सभी ने वंदे मातरम, भारत माता की जय , शहीदों के सम्मान में, हम सब हे – मैदान में, जैसे नारे लगाए गए । नगर की उक्त सम्पूर्ण तिरंगा यात्रा का सफल संचालन वरिष्ठ छात्र नेता / एडवोकेट आदित्य मोहन शर्मा ने प्रमुख रूप से किया । उक्त यात्रा में मुख्य रूप से सहभागिता करने वालो में- भाजपा प्रदेश सह संयोजक/ भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष इटावा गोपाल मोहन शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष इटावा मुख्य अतिथि शिव किशोर धनगर , सहित पूर्व विधायक लेके राज, ब्रजेश शर्मा संयोजक, मंडल अध्यक्ष सुशील राजपूत, डा संजय दीक्षित, महामंत्री विनोद चौहान, प्रकाश मिश्रा, ककका शर्मा, ब्रजेश मिश्रा, युवा अधिवक्ता आदित्य मोहन शर्मा, अनुज सविता, शशांक धनगर, छोटे त्रिपाठी, पुष्पेंद्र , दीपक, कामिल, अमर सिंह, अंकित ऋषिवर, मोनू उपाध्याय, अक्षत पाठक, निखिल, प्रवीण पाल, जन्नू राजपुत, अरविंद मिश्रा, शिवम चौबे, मोहित चतुर्वेदी , सर्वेश पोरवाल, सुधीर शर्मा, श्रीप्रकाश कुशवाहा, कमलेश कक्का, आलोक उपाध्याय, विजय शुक्ला, विपिन दीक्षित, पवन तिवारी, गिरिजाशंकर त्रिपाठी, ब्रज नंदन तिवारी, आदित्य पोरवाल, पुरुषोत्तम मिश्रा, योगेश शर्मा, रग्घू पांडे, सतीश तिवारी, असलम, शमशुल खान, बंटू शुक्ला, मोनू उपाध्याय, आलोक मिश्रा, गोविंद चौ., आशीष मोहन, सहित कई लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *