ब्राह्मण समाज महासभा ने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया

(प्रेम कुमार शाक्य)

जसवंतनगर/इटावा। ब्राह्मण समाज महासभा की मासिक बैठक नगर के मोहल्ला लघुपुरा में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित उपस्थित रहे। बैठक के दौरान वरिष्ठ जन सम्मान के रूप में रघुवीर चौधरी ब्रह्म दत्त दुबे सुशील तिवारी का शॉल ओढ़ाकर कर भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंटकर सम्मान किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए अरुण दुबे जी ने कहा संगठन का उद्देश्य हर उस व्यक्ति की धरातल पर मदद करना है जिसके साथ अन्याय हो रहा हो। गरीब ब्राह्मण की मदद, बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाना, सरकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। संगठन अब ब्लॉक स्तर और गांव स्तर पर अपनी कमेटी का गठित करेगा ताकि संगठन हर व्यक्ति की पहुंच में हो।
ब्लॉक अध्यक्ष लव पांडे ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारणी में ब्लॉक महामंत्री के रूप में रामकिशोर पांडेय,अभिषेक चौधरी तथा ब्लॉक उपाध्यक्ष रितिक दुबे, ऋषभ तिवारी, अनिल चतुर्वेदी, नीरज दुबे, धर्मेन्द्र चौधरी, सुशील तिवारी, श्याम मोहन मिश्रा, प्रवीन तिवारी और ब्लॉक मंत्री अर्पित दुबे, अतुल तिवारी, यश मिश्रा, अंकित पांडेय, धर्मेंद्र पाठक, जयकांत पांडेय और ब्लॉक कोषाध्यक्ष सौरभ दुबे को मनोनीत किया गया।
संगठन के जिलाध्यक्ष एस के दीक्षित एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषि मिश्रा ने संगठन के नए पदाधिकारियों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *