(प्रेम कुमार शाक्य)
जसवंतनगर/इटावा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान किया गया तथा उनके सम्मान में वृक्षारोपण भी किया गया।
यहां हाईवे किनारे स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में व्यापारी नेता सुभाष गुप्ता के संयोजन में आयोजित हुए उक्त कार्यक्रम में पहुंचे उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने स्थानीय वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित किया। इस दौरान वरिष्ठ व्यापारी विनोद जैन, श्याम किशोर गुप्ता, राजीव माथुर, सुनील जैन, चौ. रघुवीर सिंह यादव, मुन्नालाल माहौर को फूल माला व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद वरिष्ठ व्यापारियों के सम्मान में एक-एक पौधे का रोपण भी किया गया।
इस दौरान व्यापार मंडल की महिला जिलाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, नगर के वरिष्ठ व्यवसायी राहुल गुप्ता व विनोद यादव के अलावा डॉ. ए के शर्मा डॉ. बी के वर्मा, डॉ राकेश, सोनू यादव, हनुमत सिंह, मेघराज सिंह, हेमू शाक्य, अमित नंदा, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान कर किया वृक्षारोपण
