राष्ट्रीय खेल दिवस और मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न

भरथना,इटावा। भरथना की शिक्षण संस्था संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर अंकित यादव ने शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद की जयंती पर संस्था परिसर में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए कहा है कि प्रतिभागी सच्चे खिलाड़ी वही होते हैं जो अपनी हार को अंत नहीं मानते बल्कि लगातार सफलता की ओर बढ़ने का प्रयास करते रहते हैं और हर रोज अपना पहला कदम बढ़ाते रहते हैं।उन्होंने कहा है कि खेल हमें सिर्फ जीतने का जज्बा नहीं सीखते,बल्कि जीवन में अनुशासन और धैर्य का महत्व भी सिखाते हैं।


संस्था की प्रधानाचार्य प्रियंका सिंह ने इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिसमें चॉकलेट रेस,बाल कलेक्टिंग रेस,रेडी-टू स्कूल रेस, सेक रेस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताएं शामिल थे।
इससे पूर्व संस्था के डायरेक्टर अंकित यादव ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण करते हुए संस्था के छात्र छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन एकाग्रता और मेहनत का सबसे बड़ा उदाहरण है इसके माध्यम से खिलाड़ी छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है।
संस्था की प्रधानाचार्य प्रियंका सिंह ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए छात्रों को खेल कूद को जीवन का आवश्यक हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया।
आयोजन को सफल बनाने में संस्था के खेलकूद शिक्षक पवन यादव,फरहान,अश्विनी यादव के अलावा अमन,प्रेरणा,ज्योति, अन्या,कोमल,बरखा,दिव्यांशी, सिमरन आदि शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *