अधिवक्ता मनीष यादव को सीओपी प्रमाण पत्र मिला, वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित

इटावा।​युवा अधिवक्ता मनीष यादव को आज औपचारिक रूप से बार काउंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश से सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (C.O.P.) प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया है। इस प्रमाण पत्र के प्राप्त होने के बाद मनीष यादव ने विधिवत अपनी वकालत की शुरुआत कर दी है।
​यह प्रमाण पत्र उन्हें बार काउंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य रहे जानकी शरण पांडे के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्तागणों ने मनीष यादव को उनके नए करियर के लिए शुभकामनाएं दीं और उनका उत्साह बढ़ाया।
​कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ एडवोकेट राजेश कुमार त्रिपाठी ने युवा अधिवक्ता मनीष यादव को प्रोत्साहित करते हुए 500 रुपए की राशि भेंट की और उन्हें वकालत के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा दी।
​इस महत्वपूर्ण अवसर पर युवा अधिवक्ता मनीष यादव ने सहयोग के लिए साकेत शुक्ला (एडवोकेट) का विशेष आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मो० नईम एडवोकेट, राजीव चौधरी एडवोकेट, अरुण राजपूत और मोहित समेत अन्य कई एडवोकेट साथीगण उपस्थित रहे, जिन्होंने मनीष यादव को बधाई दी।
​मनीष यादव ने सभी वरिष्ठों और साथियों के सहयोग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि वे संविधान और कानून के प्रति अपनी निष्ठा के साथ न्याय के पथ पर आगे बढ़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *