इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल को मिली सफलता पिछले 15 वर्षों से काले कानून को समाप्त करने के लिए सरकार से मांग कर रहे थे आज उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अध्यादेश 2025 लागू करके काले कानून का सफाया किया।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा ने उक्त जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष ओम रतन कश्यप के सम्मान में युवा शहर इकाई द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में अशोकनगर में व्यक्त किया ।उन्होंने आगे कहा कि अब व्यापारियों की जेल की बजाय प्रशासनिक समाधान से हल होगी समस्याएं।सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के नेतृत्व में व्यापार मंडल अपनी मांग करता चला रहा था।28 अक्टूबर को प्रदेश कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश में अध्यादेश 2025 लागू करके व्यापारियों को भारी राहत पहुंचाई है इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को व्यापार मंडल कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित करता है।
जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने कहा कि देश को सर्वाधिक टैक्स देने वाला व्यापारी समाज वर्षों से पीड़ित चला आ रहा था व्यापारियों को सुविधा एवं सम्मान दिलाने के लिए प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंचन निरंतर 15 वर्षों से इसके लिए लड़ रहे थे आज जाकर सफलता मिली है।
वरिष्ठ जिला महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला ने कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी को नेपालियों की समस्या से अवगत कराया और बताया कि अधिकारी चाहे तो व्यापारियों को बिना जेल भेजें हर समस्या का समाधान निकाल सकते हैं इससे व्यापारियों का सम्मान सुरक्षित रहे सरकार का यह कदम उचित है जिसका व्यापार मंडल स्वागत करता है।
युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने कभी भी व्यापारियों की समस्याओं को नहीं समझा और छोटी-छोटी समस्याओं पर व्यापारियों को जेल भेजने का कार्य किया आज उन काले कानून का खात्मा हो गया है जिसके लिए निरंतर प्रयासरत रहे हमारे अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल जी को इसका श्रेय जाता है व्यापारी समाज सदैव आदरणीय अध्यक्ष जी का आभारी रहेगा।
युवा शहर अध्यक्ष मुकेश दुबे ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सदैव व्यापारियों के सम्मान का ख्याल रखा है व्यापारियों को सम्मान के लिए सदैव व्यापारिक सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक को व्यापारी बंधु की बैठक को ऐसे आयोजन किया जिससे कि व्यापारियों की समस्याओं का हाल हो सके। जिसका व्यापार मंडल बहुत आभार व्यक्त करता है। सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार पाल युवा शहर महामंत्री अनिल यादव युवा शहर उपाध्यक्ष आशीष दत्त तिवारी अमित दुबे भोले वैभव अवस्थी युवा शहर संगठन मंत्री कपिल पाठक रोहित दुबे तथा अश्वनी कुमार दुबे सचिन कुमार पीयूष वर्मा हिमांशू यादव मनोज गुप्ता ठाकुर जय सिह अशोक कुमार दुबे रोहन सिंह अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल के उपाध्यक्ष जय सिंह चौहान आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजीव पाल के द्वारा किया गया।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ओम रतन कश्यप के सम्मान समारोह में बोले वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष
