लौहपुरूष की जयंती पर जनजागरण कर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

भरथना,इटावा। लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। पुलिस प्रशासन के तत्वाधान् में होली प्वाइण्ट एकेडमी के छात्र-छात्राओं के सहयोग से नगर में रैली निकाली गई।

शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस प्रशासन द्वारा छात्र-छात्राओं के सहयोग से नगर के प्रमुख मार्गों पर रैली निकाली गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह की मौजूदगी में होली प्वाइण्ट एकेडमी के छात्र-छात्राओं के सहयोग से नगर के प्रमुख मार्गों पर लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के मौके पर रैली निकाली गई तथा राष्ट्रीय एकता का सन्देश दिया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा,अरूण मोटवानी,अनुराधा पाठक, रीना शर्मा,अमित श्रीवास्तव,लगोविन्द शाक्य,दीपक सिंह चौहान, अनुराग दीक्षित सहित पुलिस कर्मियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *