इटावा, 24 अप्रैल 2026।जनपद इटावा में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 28 मई 2026 को प्रस्तावित भव्य एवं विशाल शोभायात्रा के आयोजन को लेकर धनगर समाज उत्थान समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह धनगर ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में योगेश प्रताप सिंह बघेल (सुपुत्र स्व. सुंदर सिंह बघेल, मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) उपस्थित रहे। बैठक का संचालन विपिन धनगर चितभवन द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रदेश पदाधिकारी रवि प्रकाश धनगर, जिला पंचायत सदस्य महेवा कुलदीप धनगर, जिला पंचायत सदस्य बसरेहर शिवम धनगर, प्रधानाचार्य पूरन सिंह धनगर, बलबीर सिंह धनगर, प्रधान वीरेंद्र सिंह बघेल, मलखान सिंह बघेल तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू बघेल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक में सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए प्रस्तावित शोभायात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। सभी उपस्थित सदस्यों ने अधिक से अधिक जनसंपर्क कर शोभायात्रा के व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।
अंत में अध्यक्ष देवेंद्र सिंह धनगर ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की।
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की भव्य शोभायात्रा को लेकर धनगर समाज उत्थान समिति की बैठक संपन्न
