पूर्व मंत्री की धर्मपत्नी के निधन पर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने दी श्रद्धांजलि

भरथना,इटावा। बीते दिन पूर्व मंत्री श्रीकृष्ण यादव की धर्मपत्नी राधा यादव के निधन उपरान्त मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने उनके ग्राम मोढादेव स्थित आवास पर पहुँचकर मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ताखा धु्रव यादव चीनी,पूर्व जिपंस मनोज यादव बण्टी,विपिन यादव,पूर्व नगर अध्यक्ष प्रताप वर्मा के अलावा उनके परिजन शिवम यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *