इटावा। शहर के शिवाजीपुरम रामलीला रोड निवासी स्मारिका सक्सेना ने बनारसी दास विश्वविद्यालय लखनऊ से गणित में सर्वाधिक अंक अर्जित कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से स्वर्ण पदक प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया।
इसी उपलब्धि पर कायस्थ वाहिनी अन्तर्राष्ट्रीय के तत्वावधान में संस्था के पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों के द्वारा स्मारिका सक्सेना को माल्यार्पण एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस उपलब्धि से शिक्षा जगत एवं कायस्थ समाज में प्रसन्नता की लहर है।
इस अवसर पर स्वामी शरण श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, युवा अध्यक्ष सौरभ कुलश्रेष्ठ, गौरव श्रीवास्तव प्रदेश सचिव , अनित रंजन सक्सेना जिला उपाध्यक्ष, समाजसेवी शिक्षक ललित सक्सेना, अनिल श्रीवास्तव, अनीता सक्सेना, सागर भटनागर आदि ने हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की।
