जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचे इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे

नई दिल्ली/इटावा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक के धरने को समर्थन देने के लिए इटावा के सांसद जितेंद्र दोहरे पहुंचे। उन्होंने कहा कि युवाओं के अधिकारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर उठाई जा रही आवाज़ का समर्थन किया जाना चाहिए।


समाजवादी पार्टी की ओर से भी इस मुद्दे पर समर्थन व्यक्त किया गया है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोनम वांगचुक के आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताते हुए उनसे अनशन समाप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं और जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से संवाद करना चाहिए।
सोनम वांगचुक के आंदोलन को देशभर के अनेक युवाओं का समर्थन मिल रहा है। विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ-साथ कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उनके आंदोलन के प्रति एकजुटता व्यक्त की है। जंतर-मंतर पर लगातार लोग पहुंचकर अपना समर्थन दर्ज करा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *