एसएमजीआई के बी फार्मा में प्रियांशु,अंशिका व पारुल टॉपर

इटावा – सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स में अध्ययनरत् बी फार्मा द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्टम सेमेस्टर के छात्रों ने शानदार परिणामो से अपनी श्रेष्ठता साबित की है।

संस्था के डायरेक्टर डा. उमाशंकर शर्मा ने बताया कि एकेटीयू लखनऊ द्वारा घोषित बी फार्मा द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्टम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शत्-प्रतिशत रहा है।

बी फार्मा द्वितीय सेमेस्टर में प्रियांशु धनगर ने 81.93 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, रिया सक्सेना ने 79.45 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, तनुज तिवारी ने 79.31 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय, लक्षमी यादव ने 78.48 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ एवं युवराज सिंह ने 78.21 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम स्थान प्राप्त किया।

बी फार्मा चतुर्थ सेमेस्टर में अंशिका सोनी ने 83.43 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, तनु ने 82.71 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, तनुष्का गुप्ता ने 80.57 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय,शिखर दीक्षित ने 78.57 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ एवं जौली यादव ने 78.14 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम स्थान प्राप्त किया।

बी.फार्म षष्टम सेमेस्टर में पारुल ने 85.29 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, इन्द्रजीत बाथम ने 81.76 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, पीयूष शाक्य ने 81.18 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय, रिषभ गुप्ता ने 78.24 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ एवं देवांगी यादव ने 77.88 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम स्थान प्राप्त किया।

सर मदनलाल ग्रुप के चेयरमैन डा विवेक यादव ने शानदार परिणाम के लिए संस्था के डायरेक्टर डा. उमाशंकर शर्मा व समस्त स्टाफ को बधाई दी एवं सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *