नवनिर्मित सामुदायिक अध्ययन केंद्र का उद्घाटन

जसवंतनगर,इटावा। ग्राम पंचायत रायनगर में नवनिर्मित सामुदायिक अध्ययन केंद्र व लाइब्रेरी का शुभारंभ जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम में एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह, ग्राम विकास अधिकारी तथा प्रधान राजकुमार सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।
अधिकारियों ने कहा कि ऐसे अध्ययन केंद्र ग्रामीण बच्चों के लिए ज्ञान का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से पुस्तकालय आने और विभिन्न विषयों की किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित किया, ताकि उनका ज्ञान बढ़े और अध्ययन में रुचि विकसित हो। ग्रामीणों ने भी लाइब्रेरी खुलने पर खुशी व्यक्त की और कहा कि इससे बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *