देश के उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्रदान करने के लिए चर्चित मेरा स्कूल मेरी शान के तत्वाधान में बिहार ,उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड, महाराष्ट्र, पंजाब ,सहित सात राज्यों से आए हुए शिक्षक शिक्षिकाओं को जिसमें इटावा के शिक्षक संजीव कुमार को पूर्व राज्यपाल उत्तराखंड, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ज्योतिबाफुले राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के द्वारा मेरा स्कूल मेरी शान समूह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के समूह हर राज्य में स्थापित होने चाहिए और ऊर्जावान शिक्षक ग्रामीण क्षेत्र के नौनिहालों को श्रेष्ठ शिक्षा दें , जिससे ग्रामीण समाज में शिक्षा की नई क्रांति आएगी। मौर्य ने शिक्षकों द्वारा लिखित पथ 2.0 पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि पथ 3.0 शिक्षा के साथ-साथ नैतिकता को भी दर्शाए। ऐसा हमको आगे करना चाहिए। कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में होटल अतिथि में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व राज्यपाल,कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्या ,पूर्व सांसद एवं राष्ट्रकवि ओमपाल सिंह निडर ,शिक्षक विधायक डॉ आकाश अग्रवाल तथा अनीता भगवान सिंह कुशवाह( विधायक खेरागढ़) रहे, विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व उप शिक्षा निदेशक डॉ जितेंद्र सिंह, DIOS-2 आगरा डॉ शिव प्रताप सिंह सहित मुख्य वक्ता के रूप में जाने-माने कवि अंगद धारिया , कुंवर प्रांजल , राजेंद्र कुशवाहा ,सचिन चतुर्वेदी संस्थापक (अनुराग्यं) , महाराष्ट्र से जनार्दन पाटिल, डायट प्रवक्ता एटा अनिल परिहार रहे । कार्यक्रम का संचालन मेलिना चौहान तथा राकेश कुशवाहा के द्वारा किया गया। संस्थापक एवं कार्यक्रम के संयोजक अरविंद कुमार सैनी तथा अर्चना पवार रहे।
