वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन रैली का इटावा में भव्य स्वागत

इटावा। वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन रैली-2026 के जनपद आगमन पर शनिवार को 4 यूपी बटालियन एनसीसी, इटावा द्वारा राजकीय जिला पुस्तकालय परिसर में एक भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रांची से शुरू हुई यह रैली जब शहर में पहुंची, तो एनसीसी कैडेट्स और स्थानीय नागरिकों ने जोश-खरोश के साथ दल का अभिनंदन किया।

​कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सूर्य प्रकाश ने साइक्लोथॉन दल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि “भगवान वीर बिरसा मुंडा का जीवन साहस और नेतृत्व का बेजोड़ उदाहरण है। यह रैली न केवल उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचा रही है, बल्कि युवाओं को स्वास्थ्य, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक कर रही है।”

​मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर एवं विशिष्ट अतिथि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हयातुल्लाह ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम बताया।

​यह रैली 26 दिसंबर 2025 को रांची (झारखंड) से कर्नल अनिल कुमार एवं लेफ्टिनेंट कर्नल पी.बी. शर्मा के नेतृत्व में शुरू हुई थी। वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर होते हुए यह दल आज इटावा पहुँचा। 11 जनवरी को शिकोहाबाद के लिए प्रस्थान करेगी जिसके बाद आगरा मथुरा होते हुए 16 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में।

​इस साहसिक यात्रा में 2 अधिकारी, 2 पी.आई. स्टाफ सहित 8 छात्र और 8 छात्रा एनसीसी कैडेट्स शामिल हैं। रैली का नेतृत्व कर्नल अनिल यादव (4 झारखंड गर्ल्स बटालियन) कर रहे हैं। उनके साथ लेफ्टिनेंट कर्नल पी.बी. शर्मा, सूबेदार लालेश कुमार एवं हवलदार इमना नाक्शुंग (46 झारखंड बटालियन) भी दल का हिस्सा हैं।

​स्वागत समारोह के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षों को याद किया। कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट प्रशांत कमल ने किया। इस अवसर पर चीफ ऑफिसर अरशद मलिक, सूबेदार मेजर कपिल देव (सेना मेडल), और राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक सक्सेना सहित भारी संख्या में सैन्य कर्मी व छात्र मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और सामूहिक छायाचित्र के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *