मकर संक्रांति पर बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति ने वितरित किया खिचड़ी प्रसाद

इटावा। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर शहर में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक और सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में आवास विकास कॉलोनी में बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति द्वारा भव्य खिचड़ी भोग और प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

​कार्यक्रम के मुख्य आयोजक देवेन्द्र सिंह चौहान एवं उनके समस्त सहयोगियों द्वारा बाबा बर्फानी का पूजन कर राहगीरों और भक्तों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। बैनर पर अंकित संदेश “भूखे को अन्न, प्यासे को पानी” के सेवा भाव के साथ सैकड़ों लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

​समिति के सदस्यों ने बताया कि बाबा अमरनाथ की कृपा से प्रतिवर्ष यह आयोजन किया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारा और सेवा भाव को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर आवास विकास कॉलोनी के स्थानीय निवासी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *