इकदिल। परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) के तत्वावधान में खिचड़ी भोज कार्यक्रम प्रदेश महामंत्री विनय कुमार द्विवेदी के आवास चांदनपुर इकदिल में आयोजित किया गया । जिसका शुभारंभ आचार्य पं. मनोज कुमार पांडेय द्वारा भगवान श्री परशुराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित करके विधि पूर्वक से किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने की तथा संचालन प्रदेश महामन्त्री जयशिव मिश्रा ने किया । कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को एवं राहगीरों को खिचड़ी वितरित की गयी। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र देव दुबे, जिला महामंत्री राज तिवारी, सदस्य आशुतोष त्रिपाठी, युवा जिलाध्यक्ष शिवम शुक्ला, आनंद दुबे, दीपक शर्मा, आयुष दुबे सहित समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे ।
