आनन्द पाण्डेय
इटावा के लखना मे आज भारतीय किसान यूनियन सर्वोदय के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा देवेंद्र सिंह राजावत एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा की सहयोगी टीम के सौजन्य के द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया। लखना मे रामलला के मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ के शुभ अवसर पर भगवान श्री राम की पूजा अर्चना करके भंडारा वितरण किया गया। जिसमे पूड़ी, सब्जी प्रसाद के रूप मे आने जाने वाले लोगो को वितरित की गई और डीजे बाजो के साथ रामलला का लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।

जिसमें राष्ट्रीय संरक्षक ठाकुर सुरेंद्र सिंह चौहान एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह तोमर ने भंडारा वितरण का शुभारंभ किया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा ठाकुर देवेंद्र सिंह राजावत व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल दुबे एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आनन्द पाण्डेय और राष्ट्रीय प्रचार मंत्री राजा मिश्रा जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मजदूर मोर्चा सुधीर कुमार मिश्रा एवं राष्ट्रीय प्रभारी अनुज कुमार दुबे और राष्ट्रीय सचिव शैलेश पाल एवं जिला संगठन मंत्री युवा मोर्चा हर्षित यादव एवं प्रदेश महासचिव अंशुल यादव एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस कुमार कुशवाहा एवं जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र कुशवाहा एवं जिला प्रचार मंत्री सुनील कुमार एवं जिला उपाध्यक्ष अजय चौहान एवं रिंकू राजावत, निशु राजावत, सोनू राजावत, सौरव राजावत, मोनू राजावत, रोहित राजावत, भूरे राजावत, राहुल राजावत, हर्षित यादव व अन्य पदाधिकारी गढ़ मौजूद रहे।
